आलापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलापुर की बरसात में गिरी बाउंड्रीवॉल का अब तक पुनर्निर्माण नहीं हो सका है। इससे मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के साथ अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। उधर, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद, विशाल कुमार गौतम, राकेश कुमार त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, ब्रजराज यादव, मंत्र राम यादव समेत क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल बजट जारी कर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराने की मांग की है। सीएचसी प्रभारी डॉ. आशीष राय ने बताया कि बाउंड्रीवॉल के पुनर्निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।