जलालपुर (अंबेडकरनगर)। भूमि विवाद के मामले में माली थाने लाए गए लोगों से रिश्वत मांगने का एक दरोगा का ऑडियो सोमवार को वायरल हो गया। इसकी जानकारी होने पर एसपी ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
वायरल ऑडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जाता है। थाना क्षेत्र के रुकुनपुर मेें भूमि विवाद के मामले में मालीपुर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया था। उन्हें थाने से छोड़ने के नाम पर दरोगा बृजेश कुमार सिंह पर 20 हजार रुपये मांगने का आरोप है। एक व्यक्ति ने रिश्वत मांगने का यह ऑडियो वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने आरोपी दरोगा बृजेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच सीओ जलालपुर देवेंद्र कुमार मौर्य को सौंपी गई है।