फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

विज्ञापन
​शिवबाबा धाम में सावन के सोमवार के प्रथम दिन पूजा पाठ करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़ - सं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हर हर महादेव के जयकारों के बीच सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने निकटवर्ती शिवमंदिरों व शिवालयों में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। कहीं जलाभिषेक तो कहीं रुद्राभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोले के समक्ष माथा टेका और मन्नत मांगी। महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की अराधना की। पूरे दिन शिवमंदिर व शिवालय में श्रद्धालुओं का पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। इस बीच शिवमंदिरों व शिवालयों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

विशेष पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का निकटवर्ती शिवालयों व शिवमंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जैसे जैसे समय बीतता गया श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने लगी। चारों तरफ से हर हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। भगवान शिव की भक्ति में सराबोर गीतों से इस बीच सभी शिवमंदिर व शिवालयों में पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस बीच श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया।
अकबरपुर नगर से सटे पवित्र शिवबाबा परिसर पूरे दिन भगवान शिव के जयकारों से गूंजता रहा। यहांं वैसे भी प्रत्येक सोमवार को मेले का आयोजन होता है। सावन का पहला सोमवार होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। महंत ओमप्रकाश गोस्वामी ने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गईं थीं। अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित शिवालय व शिवमंदिर, पंडाटोला स्थित शिवालय, बस स्टेशन व इल्तिफातगंज रोड स्थित शिवमंदिर के अलावा अन्य शिवमंदिरों में पूरे दिन पूजन-अर्चन का दौर चला। टांडा नगर के प्राचीन झारखंडी मंदिर छज्जापुर, डुहिया स्थित तामेश्वरनाथ महादेव मंदिर, कस्बा पूरब स्थित नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर, श्री मुक्तेश्वरनाथ महादेव मंदिर उदासीन आश्रम बड़ा फाटक छज्जापुर, शिवमंदिर हयातगंज, समेत अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की, माथा टेका और मन्नत मांगी।
विज्ञापन

इसके अलावा तहसील क्षेत्र आलापुर के रामनगर, राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज, पदुमपुर, न्यौरी के अलावा बसखारी, टांडा, भीटी, कटेहरी, अहिरौली, महरुआ समेत कई अन्य क्षेत्रों में स्थित शिवमंदिरों व शिवालयों में पूरे दिन पूजन-अर्चन का दौर चला। शिवमंदिरों व शिवालयों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें