फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 10 ट्रेनों के रूट बदलने से परेशान हुए यात्री

Sun, 01 Oct 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ट्रेनें के रूट बदले जाने से यात्री लगातार परेशान हैं। रविवार को रूट डायवर्जन के चलते 10 ट्रेनें अकबरपुर स्टेशन नहीं पहुंचीं। इसके साथ ही दो ट्रेनें घंटों विलंब से अकबरपुर स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

वाराणसी रूट पर निर्माण कार्य होने के चलते कई दिन से ट्रेनों काे बदले रूट से संचालित किया जा रहा है। इसके चलते बहुत से यात्री परेशान हो रहे हैं। रविवार को रूट बदले जाने से कोटा-पटना अप व डाउन, इंटरसिटी अप व डाउन, दून अप व डाउन, जम्मूतवी अप व डाउन और फरक्का अप व डाउन ट्रेन को बदले रूट से चलाया गया।
रूट की 10 प्रमुख ट्रेनों के अकबरपुर स्टेशन नहीं पहुंचने से यात्रियों को गन्तव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ा। इसके अलावा कैफियात अप एक घंटा और किसान अप डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची। अकबरपुर स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ट्रेन का रूट बदलने से यात्रियों को परेशान हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें