अंबेडकरनगर। एआरटीओ वीडी मिश्र ने सोमवार को अभियान चलाकर 152 वाहनों की जांच की। नियम विरुद्ध चल रहे 60 वाहनों का चालान काटा। इसके अलावा दो वाहनों को सीज कर दिया।
एआरटीओ ने बताया कि मार्च में अब तक ओवरलोड चलने वाले 32 वाहनों का चालान काटा गया है। इसके अलावा 24 वाहनों को सीज किया गया। उनसे 4.79 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। साथ ही इस महीने में 16.69 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।