फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ढाई सौ वाहनों का चालान कर लगाया जुर्माना

Mon, 27 Nov 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस टीम ने चलाया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को यातायात पुलिस कर्मियों ने अकबरपुर नगर के अलग अलग क्षेत्रों में पंफलेट का वितरण किया। इसके साथ ही अलग-अलग प्रकार की गड़बड़ियों के चलते जहां लगभग ढाई सौ वाहनों का चालान किया गया तो वहीं लगभग डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
सड़क सुरक्षा माह के तहत एक नवंबर से यातायात पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को भी यातायात प्रभारी जयबहादुर यादव के नेतृत्व में अकबरपुर नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला। लोगों में जागरूकता संबंधित पंफलेट का वितरण करते हुए अपील की गई कि न सिर्फ वे खुद यातायात नियमों का पालन करें बल्कि दूसरों को इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अलग-अलग प्रकार की गड़बड़ियों के चलते लगभग ढाई सौ छोटे-बड़े वाहनों का चालान किया गया। उधर एएसपी संजय राय ने बताया कि 30 नवंबर तक अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों को भी चाहिए कि वे भी स्वयं आगे आकर अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें