अंबेडकरनगर। जिले की 116 सहकारी समितियों के सभापति व उपसभापति का चुनाव रविवार को गहमागहमी के बीच निपटा। 104 समितियों पर सभापति व उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित कर लिए गए जबकि 12 स्थानों पर चुनाव कराना पड़ा। इसके बाद नामित निर्वाचन अधिकारियों ने विजेता उम्मीदवारों को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।
अकबरपुर ब्लॉक के साधन सहकारी समिति लोदीपुर में हुए चुनाव में प्रेमचंद्र सभापति व राकेश कुमार उपसभापति पद पर जीत दर्ज की। बरियावन में चंद्रभान सभापति बनने में सफल रहे। टांडा ब्लॉक के चितवई में सभापति राजकुमार, उपसभापति रामपुकार, दाउदचक समिति पर सभापति मिश्रीलाल, उपसभापति जुगलेश, उतरेथू समिति पर सभापति प्रेमलता, उपसभापति चंद्रपाल, दौलतपुर महमूदपुर समिति सभापति रामदयाल, उपसभापति बृजेंद्र कुमार चुने गए।
बसखारी ब्लॉक के तरौली मुबारकपुर में सभापति अनिल कुमार, उपसभापति अनारकली, जलालपुर ब्लॉक के नगपुर समिति पर सभापति गिरधारीलाल, उपसभापति भीम कुमार, अरई में सभापति कंचनलता, उपसभापति मोहम्मद हनीफ, खजुरी करौंदी में सभापति राजेंद्र प्रसाद व उपसभापति शारदा देवी, जहांगीरगंज ब्लॉक के मदैनिया समिति पर सभापति पद पर माला देवी चुनी गईं। अन्य समितियों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। एडीजीसीओ राजेश यादव ने बताया कि सभी 116 समितियों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई।
औरंगनगर साधन सहकारी समिति पर सभापति भीष्म द्विवेदी व पियारेपुर में भाजपा नेता संगम पांडेय निर्विरोध चुन लिए गए। साधन सहकारी समिति अम्मरपुर में प्रमोद यादव, साधन सहकारी समिति हैदराबाद में वीरेंद्र वर्मा, साधन सहकारी समिति भीटी में अरविंद दुबे, साधन सहकारी समिति अशरफपुर पचाउख में सुरेंद्र यादव, अहिरौली गोविंद साहब में देवेंद्र प्रताप यादव, इंदईपुर में सुशीला देवी, मकरही में कन्हैयालाल मौर्य, बसहिया गंगासागर में रामनरायण, संदहां मजगवां में केशवराम यादव, माधवपुर में दिलीप दुबे, अलऊपुर में रणविजय सिंह, ठेगी प्रतापपुर में राधेमोहन शुक्ल, बलरामपुर में नीलम पांडेय, परतूपुर में शारदा सिंह, ऐनवां एंदलपुर में उपेंद्र तिवारी, प्रतापपुर चमुर्खा में अभिमन्यू अग्रहरि, महरुआ में किरन शुक्ला, अजमेरी बादशाहपुर में दीनानाथ सिंह व दौलतपुर हाजलपट्टी में राजेश चौहान निर्विरोध सभापति चुने गए।