अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड के निर्देश पर राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी छात्र-छात्राओं के अंक पत्र व प्रमाण पत्र की त्रुटियों के सुधार के लिए शिविर लगाया गया। डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने बताया कि दूसरे दिन 11 छात्र-छात्राएं अपनी शिकायत लेकर शिविर में पहुंचे। उनकी शिकायतों का समाधान कराया गया। बताया कि यह शिविर 24 जून तक चलेगा। इस दौरान हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के अंक पत्र और प्रमाण पत्र में त्रुटि संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। त्रुटियाें में सुधार कराया जाएगा।