फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, पांच दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय गो-तस्करों के गिरोह का खुलासा किया है। 35 संरक्षित पशुओं को बरामद करने के साथ दो इनामिया समेत पांच गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से ट्रक समेत पांच वाहन भी बरामद किए। बाद में सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाल संत कुमार सिंह गत दिवस टीम के साथ गश्त पर निकले थे। इस बीच सूचना मिली कि कई गो-तस्कर संरक्षित पशुओं को वाहन में लादकर मालीपुर-जलालपुर तिराहे की तरफ जा रहे हैं। इस पर वे टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद एक वाहन आता दिखा जिसे रोकना चाहा लेकिन वे भागने का प्रयास करने लगा।
टीम ने हालांकि वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन में 35 संरक्षित पशु लदे मिले। उसमें बैठे मिले 25-25 हजार के इनामिया ओमप्रकाश व सूरज निवासी रुदौली माफी के अलावा संयोग निवासी बैरागल थाना मालीपुर, मीसम निवासी फरीदपुर थाना जलालपुर एवं मोहम्मद निसार निवासी बगरवारा थाना सरपतहा जिला जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से दो चाकू भी मिले। इसके साथ एक ट्रक, दो पिकअप, एक स्कॉर्पियो व बोलेरो बरामद की गई। बाद में सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश के विरुद्ध सुल्तानपुर, आजमगढ़ व अंबेडकरनगर के विभिन्न थानों में तो सूरज के विरुद्घ सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर में केस दर्ज हैं।
बाद में सभी को जेल भेज दिया गया। टीम में कोतवाल संत कुमार सिंह के अलावा उप निरीक्षक वेद प्रकाश, विनोद कुमार पांडेय तथा कांस्टेबल भरत शर्मा, अनुज सिंह, बृजेश यादव, दुर्गा यादव, बृजमोहन, सुमित चौधरी व चंदन साहनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें