फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: न्यायालय के आदेश पर छेड़छाड़ में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। दो माह पूर्व रंजिश को लेकर विवाहिता के घर में घुसकर मारपीट व छेड़खानी करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर बसखारी पुलिस ने आरोपी पिता तथा उसके दो पुत्रों खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र बसखारी निवासिनी विवाहिता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पांच अप्रैल की शाम को वह अपने घर की साफ-सफाई कर रही थी। विपक्षी रामबहादुर, सुनील व अनिल निवासीगण डोडो ऐदिलपुर उसके घर पहुंच गए। न्यायालय में चल रहे एक मुकदमे को लेकर गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए वह घर में भागी तो आरोपी अनिल व सुनील ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने के साथ छेड़खानी भी की।
उसकी गुहार पर जब तक लोग आते तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उसने इसकी तहरीर पुलिस को दी लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें