फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पर फर्जी हस्ताक्षर के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले नया मोड़ आ गया है। भाजपा के रामनगर ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रहे रामधारी यादव के खिलाफ एक क्षेत्र पंचायत सदस्य ने फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

रामनगर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए छिड़े घमासान को लेकर ब्लॉक में सरगर्मी बढ़ गई है। 15 सितंबर को ब्लॉक में अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस पर चर्चा होनी है। इसमें सभापति के तौर पर एसडीएम आलापुर रोशनी यादव मौजूद रहेंगी। बीते दिनों ही डीएम से मिलकर भाजपा नेता रामधारी यादव ने 67 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा था।
इसमें अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की गई थी। इस बीच अब सैदपुर रसीदपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश यादव ने भाजपा के प्रमुख प्रत्याशी रहे रामधारी यादव पर अविश्वास प्रस्ताव के पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया है। कहा कि उन्होंने ऐसे किसी पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य ने आलापुर पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने बीते दिन एसपी अजीत कुमार सिन्हा से मिलकर शिकायत दर्ज कराई।
एसपी के निर्देश पर आलापुर थाने में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आवाज उठा रहे भाजपा नेता रामधारी यादव के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया। एसओ आलापुर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें