टांडा (अंबेडकरनगर)। बीएड प्रवेश परीक्षा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात सहायक अभियंता सिंचाई द्वारा ड्यूटी नहीं करने पर विद्यालय प्रधानाचार्य ने टांडा कोतवाली में केस दर्ज करा दिया है।त्रिलोक नाथ इंटर कालेज टांडा के प्रधानाचार्य रामदास ने बताया कि डीएम ने 15 जून को संपन्न हुई बीएड प्रवेश परीक्षा में सहायक अभियंता सिंचाई टांडा बीडी भास्कर की ड्यूटी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के तौर पर लगाई थी। लेकिन वह परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचे। उन्हें कई बार फोन भी किया गया लेकिन वह नहीं आए। पुलिस ने तहरीर पर सहायक अभियंता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।