फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दुष्कर्म व गर्भपात कराने में तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने व जबरदस्ती गर्भपात कराने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की तहरीर पर जहांगीरगंज पुलिस ने नर्सिंगहोम संचालक दंपती व उसके पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पर एससी एसटी-एक्ट की भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के गांव निवासी युवती ने कहा कि गोवर्धनपुर निवासी डॉ. सुरेश वर्मा के पुत्र अभिषेक वर्ष 2022 में संपर्क में आया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच बीते दिनों वह गर्भवती हो गई। इस पर जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो अभिषेक ने यह कहते हुए शादी से इन्कार कर दिया कि उसके घर वाले राजी नहीं है।
आरोप लगाते हुए कहा कि इस बीच अभिषेक ने बगैर उसकी सहमति के गर्भपात भी करा दिया। इसके बाद जब उसके पिता व मां से मिलकर पूरी बात बताई और शादी करने को कहा तो आरोप के अनुसार डॉ. सुरेश व उसकी पत्नी ने न सिर्फ अभद्रता की बल्कि मार पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। कहा कि डॉ. सुरेश का बावली चौक के निकट आशीर्वाद नर्सिंग होम है। इस बीच बृहस्पतिवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर डॉ. सुरेश, उसकी पत्नी कौशिल्या व उसके पुत्र अभिषेक के खिलाफ दुष्कर्म, बगैर सहमति के गर्भपात कराने समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें