फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिजली कर्मियों पर केस का आदेश

Sat, 18 Mar 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर(अंबेडकरनगर)। बिजली चेकिंग के दौरान महिला से अभद्रता व मारपीट मामले में सीजेएम प्रियंका सिंह ने विद्युत कर्मियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन





गौरतलब है कि बीते दिनों जलालपुर नगर के वाजिदपुर मोहल्ले में बिजली चेकिंग के दौरान उस समय हंगामा हो गया था जब एक महिला ने घर में घुसकर अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाया था। मोहल्ले के नागरिक इस पर एकत्र हो गए थे। बिजली कर्मियों ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करा दिया था।




इसी मामले में महिला कहकशां ने भी बिजली कर्मियों पर केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। नतीजा यह हुआ कि महिला ने सीजेएम कोर्ट की शरण ली। सीजएम ने अब थानाध्यक्ष जलालपुर को आदेश दिया है कि केस दर्ज कर एक सप्ताह में अनुपालन आख्या प्रस्तुत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें