फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो लाख रुपये की धोखाधड़ी में अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलेमपुर (अंबेडकरनगर)। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बसखारी पुलिस ने धोखाधड़ी कर आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से पौने दो लाख रुपये की हुई निकासी मामले में बीते दिन अज्ञात पर केस दर्ज किया है। मामला करीब दस माह पुराना है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र बसखारी के रामडीह सराय गांव निवासी मुकुंद लाल ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनम सिंह के समक्ष बीते दिनों प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि 21 फरवरी 2022 की रात करीब नौ बजकर 47 मिनट व नौ बजकर 49 मिनट पर उसके मोबाइल पर दो मेसेज प्राप्त हुए थे।
मेसेज में उसके आईसीआईसीआई बैंक शाखा बसखारी के क्रेडिट कार्ड से 95 हजार 680 रुपये व 80 हजार रुपये निकलने की जानकारी थी। दोनों मेसेज मिलते ही वह सन्न रह गया। उसने तत्काल बैंक के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराते हुए खाते का संचालन बंद कराया।
विज्ञापन

अगले दिन बैंक शाखा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाने में तहरीर दी लेकिन मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया। सीजेएम ने पीड़ित की शिकायत का संज्ञान लेते हुए बसखारी पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष अश्विनी मिश्र ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें