फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एटीएम बदल पैसा निकालने में दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से हजारों रुपये निकाल लेने में पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जैतपुर थाना क्षेत्र के बेरमा निवासी कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ फरवरी को वह नेवादा स्थित एटीएम से पैसा निकालने गई थी। वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने पैसा निकालने में सहायता देने के नाम पर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। उसी दिन उसके खाते से 34 हजार रुपये निकाल लिए। उसके मोबाइल पर जब पैसे का संदेश आया तब उसे घटना की जानकारी हो सकी। आशंका जताई कि यह पैसा एक पेट्रोल पंप के माध्यम से निकाला गया है। उसने जैतपुर थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने अब पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात पेट्रोलपंप कर्मचारी व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी गुड्डू जोशी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें