फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: पेट्रोलपंप कर्मी की पिटाई के मामले में दो पर केस

Sat, 18 Feb 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। पेट्रोलपंप कर्मी की पिटाई के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कटका थाना क्षेत्र के महुलिया निवासी रामपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रामगढ़ मार्ग स्थित एक पेट्रोलपंप पर तेल भरने का काम करता है। 18 जनवरी की रात बजरंगी व सौरभ यादव वहां पहुंचे। दोनों ने ट्रक व बोलेरो में करीब 32 हजार रुपये का डीजल डलवाया।



जब उसने रुपये मांगे तो आरोपी तमंचा निकाल लिए और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि अन्य कर्मियों के बीचबचाव के बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद दोनों कट्टा लहराते हुए भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि 17 फरवरी को पेट्रोलपंप के निकट बजरंगी की जीप खड़ी दिखी। उसमें बजरंगी व सौरभ मौजूद थे। उसने दोनों से बकाया रुपये मांगे। पंप संचालक उस पर बकाये रुपये के लिए दबाव डाल रहे हैं। इस पर दोनों ने उसे दौड़ा लिया। वह भागकर पंप पर पहुंचा जहां अन्य कर्मियों ने बीचबचाव किया। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें