फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। किशोरी के साथ दुुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर उसे वॉयरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रकरण महरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि 30 दिसंबर को परिवार के सदस्य काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। घर में सिर्फ उसकी पुत्री थी। इसी का फायदा उठाते हुए गांव निवासी अरुण निषाद मौका पाकर घर में घुुस गया। उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने उसकी पुत्री को धमकी दी कि यदि वह मामले की शिकायत थाने में करेगी तो वीडियो वॉयरल कर देगा। हालांकि किशोरी ने घटनाक्रम से परिजनों को अवगत करा दिया।
विज्ञापन

इस बीच पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसओ गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें