फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अभद्र टिप्पणी में सपा नेता पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हनुमान जंयती को लेकर सोशल मीडिया पर अभ्रद टिप्पणी करने वाले सपा नेता के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि बाद में सपा नेता की तरफ से सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट कर कहा गया कि उनका आशय किसी की भावना आहत करना नहीं था। यदि इससे किसी को ठेस पहुंची है तो क्षमा मांगते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अकबरपुर कोतवाली में नासिरपुर बरवां निवासी भाजपा नेता अतुल मिश्र ने सपा नेता बालमुकुंद धुरिया के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनके द्वारा सोशल मीडिया पर हनुमानजी महाराज के जन्मोत्सव को लेकर अभद्र टिप्पणी कर हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाया गया गया है। साथ ही समाज का माहौल खराब करने की कोशिश की गई। ऐसे में उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें