फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सभासद प्रत्याशी सहित छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में टांडा कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी के पांच समर्थकों तथा एक सभासद प्रत्याशी पर केस दर्ज किया है। उपनिरीक्षक सर्वेंद्र अस्थाना ने बताया कि वे शनिवार रात वे क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। रात करीब 11:30 बजे अध्यक्ष पद की निर्दल प्रत्याशी शबाना नाज का छोटी बाजार स्थित कार्यालय खुला मिला। उनके पांच समर्थक सामने स्थित चबूतरे पर बैठकर लोगों को पंपलेट बांट रहे थे। जबकि चुनाव-प्रचार की समयावधि खत्म हो चुकी थी। ऐसे में आरोपी अहमद जैद निवासी मोहल्ला कस्बा, थाना अलीगंज, सैय्यद औन निवासी चटोरी गली, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद नदीम उर्फ पोली निवासीगण सकरावल, सैय्यद आलीशान निवासी कोठी राजा साहब के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा मोहल्ला मुबारकपुर के वार्ड संख्या 6 के सभासद प्रत्याशी राहुल सेन निवासी मोहल्ला मुबारकपुर के खिलाफ भी बिना अनुमति लोगों के घरों पर अपने फोटो व चुनाव चिह्न के पोस्टर चस्पा करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें