फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 10 जोनल व 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट संभालेंगे जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सात निकायों में होने वाले मतदान को बेहतर ढंग से निपटाने की जिम्मेदारी 10 जोनल व 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट पर होगी। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार मतदान केंद्रों पर पहुंचकर जायजा ले रहे हैं। मतदान के दिन सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट फीडबैक लेने के साथ-साथ केंद्रों पर पहुंचकर सुचारु रूप से मतदान सुनिश्चित करेंगेे।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र अकबरपुर में दो जोनल व 11 सेक्टर, छह रिटर्निंग व सात सहायक रिटर्निंग ऑफीसर की तैनाती रहेगी। इसी प्रकार नगर पालिका क्षेत्र टांडा में दो जोनल, छह सेक्टर मजिस्ट्रेट, छह रिटर्निंग ऑफीसर व सात सहायक रिटर्निंग ऑफीसर जबकि नगर पालिका जलालपुर में एक जोनल, पांच सेक्टर, छह रिटर्निंग व सात सहायक रिटर्निंग ऑफीसर की तैनाती की गई है।
नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में दो जोनल, चार सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो रिटर्निंग व चार सहायक रिटर्निग ऑफीसर, इल्तिफातगंज में एक जोनल, दो सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो रिटर्निंग व चार सहायक रिटर्निंग ऑफीसर, राजेसुल्तानपुर में एक जोनल, दो सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो रिटर्निंग व चार सहायक रिटर्निंग ऑफीसर तथा जहांगीरगंज में एक जोनल, दो सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो रिटर्निंग व चार सहायक रिटर्निंग ऑफीसर की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें