फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तीन अधिवक्ताओं समेत सात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। न्यायालय में चल रहे दाखिल खारिज के वाद के बीच अभिलेखों से छेड़छाड़ के मामले में तीन अधिवक्ताओं समेत सात आरोपियों के विरुद्ध जलालपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इनमें से दो अधिवक्ता बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हैं। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र जैतपुर की निवासी लक्ष्मी देवी ने गांव के ही हीरालाल से एक भूखंड का बैनामा कराया था। बैनामे की प्रक्रिया के बाद उन्होंने दाखिल खारिज के लिए तहसील में आवेदन किया। कुछ दिनों के बाद हीरालाल के पुत्रों ने दाखिल खारिज पर सवालिया निशान लगाते हुए अधिवक्ताओं के माध्यम से तहसील में आपत्ति दाखिल कर दी। इसमें कहा गया कि लक्ष्मी ने फर्जी ढंग से बैनामा कराया है।
लक्ष्मी ने अब एसपी से शिकायत करते हुए कहा कि उनके बैनामे को लेकर जो आपत्ति दाखिल की गई है, उसमें हस्ताक्षर आदि में हेराफेरी की गई है। इसमें अधिवक्ता तथा कुछ गवाह भी शामिल हैं। इन सभी पर केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पुलिस ने इस आधार पर अधिवक्ता राजपति सिंह, वीरेंद्र बहादुर सिंह व नरेंद्र श्रीवास्तव के अलावा तीन अन्य व्यक्तियों मयाराम, अनिरुद्ध तथा राजकुमार के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
खबर है कि तहसील के एक कर्मचारी को भी शामिल किया गया है। सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कराकर विवेचना शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें