फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चावल की कालाबाजारी में कोटेदार पर केस

Sun, 16 Jul 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राशन की कालाबाजारी के मामले में कोटेदार व राइसमिल संचालक के विरुद्ध अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। डीएम के निर्देश पर शनिवार को तहसीलदार अकबरपुर जय प्रकाश यादव ने जमुनीपुर स्थित शिवम चावल उद्योग (राइस मिल) परिसर में छापा मारा तो एक ट्रॉली में कोटे का 147 बोरी चावल बरामद हुआ था। कोटेदार ने तर्क दिया कि उसे तौल कराने के लिए ले जा रहा था। जांच में चावल की कालाबजारी का मामला सामने आया। इस पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत गौसपुर के कोटेदार अजय वर्मा व राइसमिल संचालक बच्चाराम वर्मा के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया। पूर्ति निरीक्षक रामसकल की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें