फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दहेज उत्पीड़न में पति व पांच अन्य पर केस

Fri, 17 Mar 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। दहेज के दो लाख रुपये के लिए विवाहित की पिटाई कर घर से निकालने के मामले में पुलिस ने पति, सास, जेठानी, जेठ व दो ननदों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन





थाना क्षेत्र भीटी के इटवा गांव निवासी पिंकी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 2019 में जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के बाधगांव निवासी हरीश के साथ हुई थी। क्षमता के अनुसार पिता ने दहेज भी दिया। इसके बावजूद पति हरीश कुमार सहित अन्य ससुरालीजन उसे दो लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।




बताया कि ससुरालीजन बीते दिनों उसकी पिटाई कर घर से भगा दिए। थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति व पांच अन्य आरोपियों पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें