फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एआईएमआईएम व बसपा प्रत्याशी समेत 350 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पुलिस ने बसपा प्रत्याशी एवं एआईएमआईएम प्रत्याशी व 350 समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशी व उनके समर्थकों में जनता का रुझान अपनी तरफ करने के लिए हर दांव अजमाए जा रहे हैं। भीड़ जुटाने के साथ ही लाव लश्कर के साथ जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। आरोप के अनुसार सोमवार को बसपा प्रत्याशी सुनीता मौर्या व पति सुनील मौर्य अपने 200 से अधिक समर्थकों के साथ बाजार में जनसंपर्क कर रही थी। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन था।
इसी तरह एआईएमआईएम की प्रत्याशी सावित्री देवी व पति तीर्थराज 150 से अधिक समर्थकों के साथ जनसंपर्क करते दिखाई पड़े। उपनिरीक्षक विनय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों व उनके समर्थकों पर केस दर्ज किया है। एसओ विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि निषेधाज्ञा उल्लंघन में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें