फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पिटाई व दहशत फैलाने में 30 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। शुकुलबाजार में शनिवार रात बुजुर्ग की पिटाई करने व दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करने के मामले में 30 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की शिनाख्त व गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। पिटाई से घायल बुजुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

शनिवार रात थाना क्षेत्र बसखारी के शुकुलबाजार में बाइक व जीप से पहुंचे अराजक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया था। बाजार निवासी 75 वर्षीय मोहम्मद लतीफ की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई थी। आरोप है कि बाजार वासियों में दहशत फैलाने के लिए कई चक्र हवाई फायरिंग भी की गई। इसके बाद अराजक तत्व मौके से फरार हो गए।
पुलिस के विलंब से पहुंचने पर बाजार वासियों ने नाराजगी भी जताई थी। हालांकि पुलिस टीम ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद घायल को बसखारी सीएचसी ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि चचेरे भाई मोहम्मद लाजिम की तहरीर पर 30 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की शिनाख्त व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें