फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही समेत पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। कोर्ट के आदेश पर बसखारी थाने में वहां तैनात एक सिपाही व चार अन्य लोगों के विरुद्ध वसूली, धमकी व दलित उत्पीड़न आदि का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रामदास ने जनपद न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 12 अगस्त को सिपाही सुनील यादव उसे पकड़कर बसखारी ले आए। यहां उसे फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देते हुए 30 हजार रुपये ऐंठ लिए। इसमें चार अन्य व्यक्तियों रामदुलार, उनके दोनों पुत्रों आशाराम व परशुराम तथा बहादुर ने भी भूमिका निभाई।
इन सभी ने मिलकर डराया-धमकाया और रकम की वसूली कर ली। रामदास ने अधिकारियों से शिकायत करने के साथ ही अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग में भी शिकायत की थी। इसके बाद कोर्ट का सहारा लिया। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी आरएम त्रिपाठी ने केस दर्ज कर विवेचना का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी मिश्र ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विवेचना के आधार पर ही आगे का निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें