भीटी (अंबेडकरनगर)। कंपनी की आईडी देने के नाम पर 50 हजार रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
भीटी थाना क्षेत्र के परवरभारी निवासी जंगबहादुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2023 में उसे एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि वह फ्यूचर पे कंपनी जयपुर से बोल रहा है। उसकी कंपनी चार प्रकार की आईडी प्रदान करती है। इससे लेनदेन कर सकेंगे और दूसरों को भी आईडी दे सकते हैं। इसके पहले 400 रुपये रजिस्ट्रे्शन फीस जमा करना होगा।
पीड़ित के अनुसार उसने संबंधित रकम जमा कर दी। इसके कुछ दिन बाद केवाईसी के लिए फोन आया। केवाईसी पूरा करने के बाद प्रक्रिया आदि के नाम पर उसके खाते से 50 हजार रुपये उड़ा दिया गया। बाद में उसी ठगी की जानकारी हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।