फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भाजपा महिला नेता समेत 11 पर मारपीट व तोड़फोड़ का केस

Sat, 28 Oct 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। लखनपुर गांव में तीन माह पहले भूमि विवाद में हुई मारपीट में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने भाजपा की महिला नेता, उनके पति और बेटे समेत 11 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि, न्यायालय जाने वाले पीड़ित की बीमारी के चलते करीब डेढ़ माह पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र हंसवर के मलिकपुर गांव निवासी गिरीश वर्मा के अनुसार, उन्हाेंने 15 मार्च 2016 को अटल पांडेय निवासी लखनपुर से लखनपुर व दायमपुर में ढाई बीघा भूमि खरीदी थी।
इसे लेकर दोनों पक्षों का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप के अनुसार, बीती 24 जुलाई को गिरीश वर्मा मजदूर भीम निषाद व विजय गौतम के साथ धान की रोपाई के लिए खेत में पानी लगा रहे थे। मौके पर अटल की तरफ से श्यामा पांडेय, उनके पति वीरेंद्र पांडेय, भरत पांडेय, कान्हा पांडेय, भाजपा नेत्री मीरा पांडेय, सरजू यादव व तूफानी यादव समेत चार अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मजदूरों को गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद गिरीश वर्मा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनका ट्रैक्टर, बाइक व लग्जरी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। सीजेएम के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अरुण सरोज ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें