फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धोखाधड़ी में तीन सगे भाइयों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी कर 78.50 लाख रुपये हड़प लेने के मामले में शहजादपुर निवासी तीन सगे भाइयों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले के केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली में दी तहरीर में लखनऊ के गोमतीनगर निवासी प्रदीप कुमार जैन ने बताया कि शहजादपुर निवासी अच्युतानंदन उर्फ गुड्डू सेठ, कुरुनंदन उर्फ राहुल व देवकीनंदन उर्फ रोहित ने कूटरचना कर भूमि का समझौता पत्र तैयार करा लिया। इसके बाद उसकी भूमि पर लगे पिलर आदि को तोड़कर अपना कब्जा कर लिया। जानकारी होने पर उन्होंने पूछताछ किया तो उन्हें धमकी दी जाने लगी। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें