फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शादी से इन्कार पर दो के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 23 Feb 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर पुलिस ने शादी से मुकरने के मामले में दहेज अधिनियम में केस दर्ज किया है। मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर निवासी अवधेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों नटवर लाल निवासी बेरगा थाना जैतपुर से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान उसने कहा कि बहन की शादी के लिए उसकी रिश्तेदारी में एक लड़का है।
विज्ञापन




वह नटवर के साथ आजमगढ़ जनपद के थाना जहनागंज के ग्राम धरवाड़ा पहुंचा। वहां लड़का आदि देखने के बाद शादी की तारीख भी पक्की हो गई। उसकी बहन व युवक के बीच मोबाइल पर बातचीत भी शुरू हो गई। कुछ दिन बाद उसने बरक्षा की रस्म भी पूरी की।



22 फरवरी को बरात आनी थी लेकिन इससे पहले ही आरोपी अवधेश राम ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे उसकी बहन को गहरा सदमा लगा है। पुलिस ने अवधेश राम व नटवरलाल के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें