फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पथराव कर एसओ को घायल करने में तस्करोंं पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। पीछा करने के दौरान सोमवार रात राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम पर पथराव के मामले पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लिया है। अज्ञात पशुतस्करोंं के खिलाफ राजेसुल्तानपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पशुतस्करोंं की तलाश में सोमवार को पूरी रात आलापुर तहसील क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने विशेष जांच अभियान चलाया था। इसी दौरान आजमगढ़ जनपद सीमा स्थित त्रिमुहानी के पास पुलिस के पहुंचने पर पशुतस्करों ने वाहन से पुलिस जीप पर पथराव कर दिया था। इससे जीप का शीशा टूट गया था। साथ ही एसओ विजय तिवारी को पत्थर लगने से वह चोटिल हो गए थे। मंगलवार को जब एसओ से बात की गई तो उन्होंने पथराव से इन्कार करते हुए इसे सड़क हादसा बताया।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी डॉ.कौस्तुभ ने मामले को गंभीरता से लिया। राजेसुल्तानपुर पुलिस ने इस पर थाने के एक दरोगा की तरफ से एसओ के वाहन पर हुए पथराव आदि को लेकर अज्ञात पशुतस्करोंं के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें