फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: श्रद्धालुओं की पिटाई व छेड़छाड़ में 22 पर केस, दो गिरफ्तार

Sun, 15 Sep 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जहांगीरगंज में पिटाई के बाद थाने पहुंचे लोग।
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। हेमराजपुर के निकट शनिवार देर शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौटे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट व महिला के साथ छेड़खानी करने में पुलिस ने दो नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, लूट, हत्या का प्रयास व छेड़खानी आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लेने का दावा भी किया है।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के देवापुर व बैरी बुजुर्ग के ग्रामीण शनिवार शाम रामबाग घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए थे। विसर्जन के बाद वहां से श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली से वापस लौटे थे। बताया जाता है कि जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के हेमराजपुर गांव की निकट एक वर्ग विशेष के करीब 20 लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली को रुकवा ली। इसके बाद महिलाओं की पिटाई कर दी। ट्रैक्टर चालक विजय के अलावा सधुरेश को भी मारा पीटा गया। महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की गई। एक महिला तथा एक पुरुष के गले की चेन छीनने का भी आरोप है।
घटना से नाराज लोगों ने जहांगीरगंज थाने के सामने पहुंचकर मार्ग जाम कर दिया। मामले को बढ़ता देख जहांगीरगंज के अलावा राजेसुल्तानपुर पुलिस व एएसपी पूर्वी श्यामदेव मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए ग्रामीणों को शांत कराया। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने भी जहांगीरगंज पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने देर रात सधुरेश पुत्र दयाराम निवासी देवापुर की तहरीर पर हेमराजपुर निवासी इमरान उर्फ नाटे जिल्ले हसन शाहिद दो नामजद 20 अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इमरान उर्फ नाटे तथा जिल्ले हसन को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अक्षय कुमार ने बताया कि दोनों नामजद आरोपियों को रात में ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें