फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। मलिकपुर नहर के पास दो माह पूर्व दुकानदार से तमंचे के बल पर सोने की चेन व 15 हजार की नकदी छीनने व मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर बसखारी पुलिस ने एक व्यक्ति व उसके तीन पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बसखारी निवासी अमरजीत यादव की मलिकपुर बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। सितंबर में अमरजीत ने सामान खरीदने के लिए
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बसखारी शाखा से 25 हजार रुपये निकाले थे। शाम को दुकान बंद कर वह बाइक से घर जा रहा था।
आरोप है कि नहर के पास पहुंचते ही अचानक प्रीतमलाल निवासी छज्जापुर टांडा व उसके पुत्र रामबाबू, प्रियांक व नवीन ने रोक लिया। गालीगलौज करने के साथ ही आरोपियों ने असलहे के बल पर उसके गले से सोने की चेन खींच ली। जेब में मौजूद 15 हजार की नकदी भी छीन ली।
इसके बाद तमंचे के बट से मारकर उसे घायल कर दिया। घटना की कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में उसने घटना की सूचना बसखारी पुलिस को दी। थाने में तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सभी चारों आरोपियों के खिलाफ लूट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें