फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जालसाज गिरोह के 10 गुर्गों पर मुकदमा

Sat, 28 Oct 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इकरारनामा कराकर जमीन की दोबारा बिक्री करने वाले गिरोह के 10 सदस्यों के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के शेखपुरा कटरिया निवासी लीलावती देवी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया था कि पति संजय वर्मा नशे के आदी हैं। उनका उपचार चल रहा है।
पांच जनवरी 2023 को विपक्षी शुभम वर्मा निवासी महमदपुर, विशाल वर्मा निवासी राबी बहाउद्दीनपुर, लालू निवासी कुर्की बाजार, गोविंद यादव व जकी अहमद निवासी बिहरोजपुर कोतवाली टांडा, किशन राजभर निवासी कोटवा महमदपुर, सुधीर वर्मा निवासी चंदनपारा, सुरेश कुमार कुमार निवासी डिहवा, सैय्यद शोएब रिजवी निवासी सूरापुर व वसीम रजा निवासी मछलीगांव ने जालसाजी कर बिकी हुई भूमि का उनके पति के नाम से इकरारनामा करा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद संबंधित भूमि को कुछ लोगों को बेच भी दिया। इसकी जानकारी बाद में हो सकी। पुलिस से मामले की शिकायत की गई, लेकिन मामला सिफर रहा। इसके बाद न्यायालय में गुहार लगाई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह ने मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें