फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: मिलेगी बेहतर बिजली, बढ़ेगी 226 ट्रांसफार्मरों की क्षमता

Tue, 14 Feb 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेेडकरनगर। ओवरलोड से गुजर रहे 226 ट्रांसफार्मरों की क्षमता शीघ्र बढ़ेगी। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने के लिए पॉवर कॉर्पोरेशन ने शासन को ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भेजा है। संभावना है कि गर्मी प्रारंभ होने से पहले नए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए जाएं। इससे लगभग दो लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन






उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिलने में सबसे बड़ी बाधा ओवरलोड चल रहे ट्रांसफार्मर हैं। ठंड के मौसम में तो फिर भी बेहतर ढंग से बिजली उपलब्ध होती है लेकिन भीषण गर्मी में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो जाती है। कारण यह कि ओवरलोडेड चलने वाले ट्रांसफार्मर जवाब दे जाते हैं। ऐसे ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग समय-समय पर उपभोक्ताओं द्वारा उठाई जाती रही है।




इस बीच बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए पावर कार्पोरेशन ने बड़ा कदम उठाया है। चार विद्युत वितरण खंड क्षेत्रों में ओवरलोड चल रहे 226 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन





अकबरपुर विद्युत वितरण खंड क्षेत्र में शास्त्रीनगर मोहल्ले में 250 केवीए क्षमता को बढ़ाकर 400 केवीए, औलियापुर में 100 केवीए के स्थान पर 250 केवीए, बसपा कार्यालय के निकट लगे 250 केवीए क्षमता को बढ़ाकर 400 केवीए, पुराने तहसील तिराहा पर लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 400 केवीए किया जाएगा।




इसी प्रकार खानशाहपुर सुलेमपुर में 63 केवीए को बढ़ाकर 100 केवीए, हाशिमपुर बरसावां में 100 केवीए को बढ़ाकर 250 केवीए, रगड़गंज में 10 केवीए को बढ़ाकर 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।




इसके साथ ही आलापुर, जलालपुर व टांडा विद्युत वितरण खंड क्षेत्र में भी ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसका सीधा लाभ लगभग दो लाख की आबादी को मिलेगा।







अलग-अलग क्षमता के 226 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही ट्रांसफार्मर बदले जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-अंबाप्रसाद वशिष्ठ,, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें