अंबेडकरनगर। बीआरसी कार्यालय बसखारी व भीटी में समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 26 व 27 जुलाई को शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एलिम्को कंपनी की ओर से 26 को बसखारी तथा 27 को बसखारी में शिविर लगाया जाएगा। इसमें छात्र-छात्राओं को दिव्यांगता दर्शाते हुए पासपोर्ट साइज के पांच फोटो, दिव्यांग प्रमाण पत्र, विद्यालय के प्रधानाध्यापक की ओर से जारी प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।