अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज में शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट परीक्षा होगी। इसमें 630 विद्यार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शंकर कुमार ने बताया कि परीक्षा से जुड़ी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। विद्यार्थियों के बैठने के लिए सीट प्लान तैयार किया गया जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो। दिक्कत न हो।