फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जागरूकता रैली निकालकर किया मतदान का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। इसके साथ ही गोष्ठी का भी आयोजन हुआ, जिसमें लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की गई।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र अकबरपुर के धनवारी खेमापुर स्थित जेडीजेबी आनंद पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को गोष्ठी का आयोजन हुआ। डीएम अविनाश सिंह ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि युवाओं पर मतदान को लेकर बड़ी जिम्मेदारी है। युवाओं को जिम्मेदारी है कि न सिर्फ खुद मतदान करें बल्कि दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इस दौरान सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर तहसील क्षेत्र आलापुर के राजेसुल्तानपुर स्थित लल्लनजी ब्रम्हचारी स्त्रात्कोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राजेसुल्तानपुर बाजार में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी है। मतदान के दिन यह सुनिश्चित करें कि कोई भी मतदान से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें