जलालपुर। क्षेत्र के एक निजी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को बसपा की विधानसभा क्षेत्र की बैठक हुई। 15 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने वाली मान्यवर कांशीराम की जयंती के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि बसपा अयोध्या मंडल प्रभारी राम नयन निर्दोष ने बताया कि बामसेफ, डीएस-4 और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की जयंती कांशीराम स्मारक स्थल, पुरानी जेल रोड लखनऊ में धूमधाम से मनाई जाएगी। बैठक में जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की बात कही गई। विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार वर्मा और रामराज गौतम ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस दौरान अनिल शर्मा, सुरेश कुमार निषाद, कमला प्रसाद पाल, धीरेंद्र कुमार यादव, अवधेश यादव, रामदरश गौड़ व अन्य उपस्थित रहे।