फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दुरुस्त हुई केबल फाॅल्ट, बाधित रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भूमिगत केबल में आई फॉल्ट के कारण शनिवार शाम से जिले में ध्वस्त हुई बीएसएनएल की नेटवर्क सेवा मंगलवार को भी बहाल नहीं हो सकी। अयोध्या से आई तकनीकी अफसरों की टीम भी 24 घंटे के कवायद के बाद भी फॉल्ट को दुरुस्त नहीं कर पायी। इसके चलते लगातार दूसरे दिन अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण से जुड़े कार्य के साथ ही ट्रेजरी, बैंकों व तहसीलों में संचालित कामकाज ठप रहा। इससे आम लोगों के साथ ही अफसरों व कर्मचारियों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अकबरपुर तहसील व एआरटीओ कर्यालय में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जरूरी कामकाज निपटाया गया। बीएसएनएल नेटवर्क न मिलने से इससे जुड़े हजारों मोबाइल उपभोक्ता भी दो दिन से वॉयस व डेटा नेटवर्क से जुड़ी सेवाओं का संचालन न हो पाने से परेशान हैं।
अकबरपुर नगर स्थित ओवरब्रिज के नीचे गत शनिवार को यूएफसी (अंडरग्राउंड केबल) क्षतिग्रस्त हो गई थी। बीएसएनएल के अधिकारी दो दिन बाद भी क्षतिग्रस्त केबल से हुई फॉल्ट को दुरुस्त कराने में असफल साबित हुए। इससे जिले में बीते तीन दिन से बीएसएनएल नेटवर्क से जुड़ी सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं।
विज्ञापन

अयोध्या से तकनीकी टीम बुलाए जाने के बाद भी मंगलवार देर शाम तक नेटवर्क से जुड़ी सेवाओं को बहाल नहीं किया जा सका। जिला कोषागार में पेंशन भुगतान पाने के लिए पहुंचे सेवानिवृत्त शिक्षक रामआसरे विश्वकर्मा ने बताया कि आए दिन बीएसएनएल सेवा बेपटरी रहती है। इससे बिना वजह परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें