फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने तिरंगा फहरा रवाना की जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा जागरूकता रैली का अभियान जारी है। सरकारी कर्मचारियों के साथ ही विभिन्न राजनीति पार्टियां, व्यापारिक, सामाजिक संगठन सहित स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राएं जागरूकता रैली निकाल रहे हैं। देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान भी हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार को भी बड़े पैमाने पर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में बाइक, पैदल आदि माध्यम से तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय पहुंचे निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने बसखारी रोड स्थित सर्किट हाउस से तिरंगा फहराकर तिरंगा जागरूकता रैली को रवाना किया।
इससे पहले उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों के बलिदानों का परिणाम है कि आज हम आजादी का उत्सव मना पा रहे हैं। हमें हमेशा उनके प्रति कृतज्ञ रहना होगा। 1857 से 1947 तक मां भारती के अनेक सपूतों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। सर्किट हाउस से रवाना हुई रैली में निषाद पार्टी से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें