फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बस को रोक कर हंगामा, कंडक्टर को पीटा

Mon, 15 May 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। निजी बस संचालन को लेकर विवाद में रविवार को एक बस संचालक ने दूसरी बस को जबरन रास्ते में रोक लिया और परिचालक की पिटाई कर दी। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बस संचालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, संगम एक्सप्रेस के संचालक सुरेश कुमार व गंगा एक्सप्रेस के संचालक पंकज के बीच बस संचालन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों की बसें जलालपुर से प्रयागराज के लिए चलती हैं। इसी विवाद को लेकर संगम बस के संचालक सुरेश कुमार ने दूसरे रविवार को मंगुराडिला चौराहे पर दूसरी बस को रोक लिया। इसके बाद उसके परिचालक सुशील की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए आरोपी बस संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बस सवार यात्रियों को दूसरे बस से उनके गंतव्य के लिए भेजा गया। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें