फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द अतिक्रमण न हटाया तो चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या से अकबरपुर होते हुए बसखारी तक फोरलेन मार्ग निर्माण में बाधक बन रहे अवैध निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग ने सख्त तेवर अपनाया है। जिले की यादवनगर, खेमापुर व अहिरौली बाजार स्थित आबादी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की भूमि पर स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटा लेने की अंतिम चेतावनी दी गई है। कहा गया कि यदि जल्द अतिक्रमण न हटाया तो एक सप्ताह बाद पुलिस के सहयोग से बुलडोजर से अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बहराइच, अयोध्या, आजमगढ़ फोरलेन मार्ग का निर्माण अयोध्या से लेकर अंबेडकरनगर के बसखारी बाजार तक प्रगति पर है। बीते दिनों कार्यदायी संस्था की तरफ से निर्माण में लापरवाही बरतने की खबर अमर उजाला ने प्रकाशित की थी। इसके बाद संस्था की तरफ से काम में कुछ तेजी दिखी है। इस बीच निर्माण में और तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पहल की है।
अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड सौरभ सिंह ने तीन प्रमुख बाजारों के निवासियों को अंतिम चेतावनी गुरुवार को जारी की। कहा कि मार्ग का निर्माण फोरलेन हो रहा है। इसमें पीडब्ल्यूडी की भूमि पर यादवनगर, खेमापुर व अहिरौली बाजार में अतिक्रमण है। इसके चलते मार्ग की चौड़ाई बढ़ पाने में अवरोध हो रहा है।
विज्ञापन

पूर्व में दी गई चेतावनी पर ज्यादातर लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है। यह स्थिति ठीक नहीं है। सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार का व्यवधान स्वीकार्य नहीं है।
अधिशाषी अभियंता ने चेतावनी में कहा कि स्थायी व अस्थायी निर्माण करने वाले सभी व्यक्तियों के पास एक सप्ताह का मौका है। ऐसे सभी अतिक्रमण पर पूर्व में ही लाल निशान लगाया जा चुका है। संबंधित निशान तक यदि अतिक्रमण न हटाया गया तो एक सप्ताह बाद पुलिस बल के सहयोग से बुलडोजर से अतिक्रमण ढहा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें