फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शहर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर में सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण पर बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। हवाईपट्टी से लेकर डीएम आवास तक सड़क की दोनों पटरियों पर स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटाया गया। न सिर्फ लगभग 100 अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण हटाए गए बल्कि सड़क के किनारे रखी सामग्रियों को भी जब्त कर उसे डंपर पर लादकर पुलिस लाइन परिसर ले जाया गया। अतिक्रमणरोधी अभियान के तहत किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद एसडीएम सदर पवन जायसवाल, सीओ सदर सुुरेश कुमार मिश्र, अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह कोतवाली पुलिस टीम के साथ जेसीबी व डंपर लेकर अकबरपुर नगर स्थित हवाईपट्टी पहुंच गए। इसके बाद सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। नाली पर किए गए स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण पर बुलडोजर चलना शुरू हुआ तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
हवाईपट्टी से लेकर डीएम आवास तक सड़क के दोनों तरफ से 100 से अधिक स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटा दिए गए। इस दौरान पटरियों पर रखे गए निर्माण सामग्रियों जैसे मौरंग व गिट्टी समेत अन्य सामग्रियों को जब्त कर लिया। इसके बाद उसे जेसीबी से डंपर पर लादकर पुलिस लाइन परिसर में ले जाकर रख दिया। इस बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।
विज्ञापन


की गई मनमानी
बुधवार को चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सड़क के किनारे से मौरंग व गिट्टी समेत अन्य सामानों को जब्त किए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने जिम्मेदारों पर मनमानी का आरोप लगाया। हवाईपट्टी क्षेत्र के दीपक व रगड़गंज के रामअनुज ने कहा कि इन दिनों भवन का निर्माण चल रहा है। इसके लिए घर के सामने मौरंग व गिट्टी रखी हुई थी। अभियान के दौरान निर्माण सामग्रियों को जब्त कर लिया गया। सामग्री हटाने के लिए कुछ समय दिया जाना चाहिए था।

दी गई थी चेतावनी
नगर पालिका अकबरपुर की अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि बीते एक माह में आधा दर्जन बार बाकायदा लाउडस्पीकर से एलान किया गया था। इसमें कहा गया था कि लोग सड़क के किनारे से खुद ही अतिक्रमण हटा लें। चेतावनी भी दी गई थी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो अभियान के दौरान न सिर्फ अतिक्रमण हटाया जाएगा बल्कि जो भी सामग्री होगी उसे जब्त कर लिया जाएगा।

नहीं हटा अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई
ईओ ने कहा कि बुधवार को चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कुछ ऐसे घर व दुकानें मिलीं जिसमें ताले लटके हुए थे। इनके कुछ भाग अतिक्रमण में थे। संबंधित के मालिकों को निर्देशित किया गया है कि तीन दिन के अंदर खुद ही अतिक्रमण हटा लें अन्यथा संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्येक मार्ग पर चलेगा अभियान
अभियान के दौरान 100 से अधिक स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। आगे भी नगर के प्रत्येक मार्ग पर इस प्रकार का अभियान जारी रहेगा। - पवन जायसवाल, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें