फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मरथुआ सरैया व चंदौका में बनेगा पुल

Thu, 23 Mar 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मरथुआ सरैया में बनेगा नया पुल। -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नाबार्ड योजना के तहत लोक निर्माण विभाग जल्द ही अकबरपुर-गौहनिया मार्ग पर मरथुआ सरैया के पास व रामबाबा मार्ग पर बथुआ चंदौका के पास 1.80 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराएगा। मौजूदा समय में यहां बने पुल संकरे होने के साथ ही जर्जर भी हो चुके हैं। पुलों के नए सिरे से बन जाने से 50 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




लगभग 20 किलोमीटर लंबी अकबरपुर-गौहनिया सड़क जिला मुख्यालय के मीरानपुर चुंगी नाका से निकली है। बनगांव, मरथुआ सरैया, अशरफपुर बरवां व भरथुआ होते हुए अयोध्या जिले के अमसिन बाजार तक पहुंचती है।



जिला मुख्यालय या फिर गोसाईगंज जाने के लिए लगभग 30 हजार की आबादी प्रतिदिन इस मार्ग से आवागमन करती है। मरथुआ सरैया के पास नाले पर चार दशक पहले बना पुल संकरा होने के साथ ही अब जर्जर भी हो चुका है। लोक निर्माण विभाग अब इसे 95 लाख रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ा बनाएगा। इससे आवागमन सुचारु हो सकेगा।
विज्ञापन




इसके अलावा विभाग को रामबाबा जाने वाले मार्ग पर बथुआ चंदौका के पास 10 मीटर चौड़ा पुल बनाने की स्वीकृति भी मिल चुकी है। 85 लाख की लागत से इस पुल के नए सिरे से बन जाने से 20 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।






बनगांव निवासी विवेक कुमार व महमूदपुर निवासी लालजी सिंह ने बताया कि बथुआ चंदौका के पास बना पुल जर्जर हो चुका है। पुल के चौड़ा हो जाने से सुचारु आवागमन हो सकेगा। मरथुआ सरैया के मलखान सिंह ने पुल का नए सिरे से निर्माण कराए जाने पर प्रसन्नता जताई। कहा कि नाले पर बना पुल काफी संकरा है। कई बार चालकों की जल्दबाजी करने से यहां हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन








दोनों पुलों के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। पुल के नए सिरे से बन जाने पर आवागमन और बेहतर हो सकेगा।
-सिद्धार्थ सिंह, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें