फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नहर पर नहीं बन रहा पुल, पांच हजार आबादी परेशान

Tue, 01 Aug 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अरिया बाजार के निकट शारदा सहायक नहर पर बदहाल पुल। 
विज्ञापन
जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र में अरिया गांव के पास शारदा सहायक नहर पर पुल नहीं बनने से इलाके की करीब पांच हजार आबादी परेशान है। उन्हें नहर के दूसरी तरफ पहुंचने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। पुल बनाने की मांग पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ सांसद रितेश पांडेय ने भी आश्वान दिया था लेकिन निर्माण शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

करीब चार दशक पहले शारदा सहायक नहर पर अरिया के पास आवागमन के लिए सकरे पुल का निर्माण कराया गया था। इस पुल से अरिया, सैदापुर, तहिरापुर, लोदीपुर, रसूलपुर व अन्य गांवों के पांच हजार लोग आवागमन करते थे। सकरा पुल होने के चलते चार पहिया वाहन को घूम पर गांव तक ले जाना पड़ता था। पुल के जर्जर हो जाने पर विगत वर्ष उस पर आवागमन बंद कर दिया गया।
इससे नहर पार करने में ग्रामीणों को कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने नया पुल बनाने की मांग उठाई। एक वर्ष पहले सिंचाई खंड अयोध्या ने अरिया के पास पुल निर्माण की कवायद शुरू की लेकिन फिर से सकरा पुल बनाने की तैयारी का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

चौड़ा पुल बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन भी दिया। इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि संशोधित प्रस्ताव भेजकर चौड़ा पुल बनाए जाने की स्वीकृति ली जाएगी। इस आश्वासन के एक वर्ष बाद भी पुल निर्माण की कवायद शुरू नहीं हो पायी। क्षेत्र के रामपूजन वर्मा, शिवनायक और लालता ने बताया कि उनकी मांग पर सांसद रितेश पांडेय ने भी आश्वासन दिया था लेकिन पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका।

निर्माण की मिल चुकी मंजूरी
अरिया के पास पुल निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। लगभग 1.60 करोड़ का बजट स्वीकृत है। पुल डिजाइन का कार्य चल रहा है। काम पूरा होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-रजनीश कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें