फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो माह में सिर्फ 40 फीसदी धान खरीदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दो माह में 60 प्रतिशत धान की खरीद करने की चुनौती पांच एजेंसियों के सामने है। दरअसल करीब दो माह में सिर्फ 40 प्रतिशत धान की ही खरीद हो सकी है। 13,397 किसानों का 62,462 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन

पहली नवंबर से पांच एजेंसियों के 75 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हुई थी। कभी नई क्रय नीति बाधा बनी तो कभी बदतर बिजली आपूर्ति ने इंतजार कराया। कभी बोरे की समस्या उत्पन्न हुई तो कभी कई अन्य दिक्कतों के चलते खरीद में सुस्ती बनी रही। इसी का नतीजा रहा कि दो माह पूरे होने को हैं लेकिन अब तक लक्ष्य का सिर्फ 40 प्रतिशत ही धान खरीदा जा सका है।
खाद्य एवं विपणन कार्यालय के अनुसार 13,397 किसानों के 62,462 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इसमें खाद्य विभाग के 22 क्रय केंद्रों पर 5,441 किसानों का 26,215 एमटी, पीसीएफ के 40 केंद्रों पर 6,103 किसानों का 27,529 एमटी, यूपीएसएस के आठ केंद्र पर 1,045 किसानों का 5,159 एमटी, मंडी समिति के चार केंद्रों पर 573 किसानों का 2,519 एमटी व भारतीय खाद्य निगम के एक केंद्र पर 235 किसानों का 36.8 एमटी धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी क्रय केंद्रों पर सुचारु ढंग से धान की खरीद हो रही है। समय-समय पर समीक्षा भी की जाती है। सभी किसानों के उपज की खरीद की जाएगी।
-राजेश कुमार, खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें