फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू में उफान, माझा के 30 हजार लोग परेशान

Sun, 27 Aug 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कम्हरिया ​स्थित ​शिव मंदिर तक पहुंचा सरयू का पानी।  
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी की उफान ने माझा इलाके के करीब 30 हजार ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ ने सात गांवों को घेर लिया है। घरों में पानी घुसने की आशंका से ग्रामीण डरे हैं। पटपरवा गांव का मार्ग जलमग्न होने से ग्रामीणों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, माझा कम्हरिया में कटाने के चलते डेढ़ बीघा खेत, पेड़ व हैंडपंप नदी समा गए।
विज्ञापन

सरयू के जलस्तर में कई दिन वृद्धि जारी है। नदी का पानी रविवार को तीन सेमी. और बढ़ गया। शनिवार को जलस्तर 85.19 मीटर था जो रविवार को 85.22 मीटर हो गया। नदी के उफनाने से बाढ़ का पानी माझा कम्हरिया व अराजी देवारा ग्राम पंचायत के गांव पटपरवा, कल्लू का पूरा, निषाद बस्ती, सिद्धनाथ, करिया लोनिया का पूरा, प्रसाद कुर्मी का पूरा और हंसू का पूरा तक पहुंच गया।
नदी के जलस्तर में लगातर हो रही वृद्धि को देखते हुए पानी गांवों में घुसने की बढ़ गई है। इससे ग्रामीण घबराए हैं। इसके साथ पटपरवा गांव का मार्ग पर रविवार को पानी में डूब गया। करीब दो फीट तक पानी भरने से ग्रामीणों को जाने-आने में काफी दिक्कत हो रही है। बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

अराजी देवारा के प्राथमिक विद्यालय मार्ग पर भी पानी भरा है। सिद्धनाथ का पूरा गांव का रास्ता भी जलमग्न है। जलस्तर बढ़ने के साथ कटान भी जारी है। रविवार को माझा कम्हरिया में रामखिलावन का डेढ़ बीघा खेत नदी में समा गया। कोदई निषाद के खेत में लगे चार पेड़ व हैंडपंप भी कटान की भेंट चढ़ गया। बाढ़ प्रभावित गांवों की करीब 30 हजार आबादी लगातार परेशान है।


कम्हरिया घाट के शिवमंदिर तक सीढि़यां डूबी
कम्हरिया घाट के निकट स्थित शिवमंदिर तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। रविवार को मंदिर सीढि़या पानी में डूब गई। इसके चलते पूजन-अर्चन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशान हो रही है। इसके साथ एक धर्मशाला के बरामदे में पानी घुसने की आशंका है। खतरे को देखते हुए लोगों ने धर्मशाला की तरफ जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन



अधिकारियों को दिए निर्देश
नदी के जलस्तर पर लगातार निगाह रखी जा रही है। संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों की हर संभव मदद की जाएगी।
-सौरभ शुक्ल, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें