आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी संस्था सेवा भारती की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्था से जुड़े कमलेश मिश्र ने बताया कि शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों की सूची तैयार कर ली गई है। करीब 50 लोगों ने रक्तदान करने के लिए सहमति दी है। चिकित्सकों की देखरेख में रक्तदान कराया जाएगा।